मिशन शक्ति फेज-6.0: मेरठ में महिला सुरक्षा के लिए भव्य रैली, 1825 महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा  ADG ,DIG,और SSP,मौजूदगी में हुआ आयोजन :

मिशन शक्ति फेज-6.0: मेरठ में महिला सुरक्षा के लिए भव्य रैली, 1825 महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा ADG ,DIG,और SSP,मौजूदगी में हुआ आयोजन :

मेरठ। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मेरठ में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई। 12 अक्टूबर को आयोजित इस रैली में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं और गणमान्य नागरिकों सहित कुल 1825 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए समाज में महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।रैली का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर, पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति और अपर जिलाधिकारी नगर आदित्य प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने भी रैली में प्रतिभाग कर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।बेगमपुल से पुलिस लाइन तक निकली रैलीमहिला सुरक्षा को समर्पित जागरूकता रैली बेगमपुल से प्रारंभ हुई। इसके बाद रैली पीएल शर्मा रोड, कचहरी, कमिश्नरी चौराहा और अंबेडकर चौक से होते हुए पुलिस लाइन परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में शामिल महिलाओं, छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने जनसामान्य को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा महिला सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करने के लिए जागरूक किया।महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारीरैली के दौरान पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की घटना में सहायता प्राप्त करने के लिए संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग किया जा सकता है।इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में चुप रहने के बजाय उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के प्रति जागरूक किया।1825 प्रतिभागियों की भागीदारी से मजबूत हुआ जागरूकता का संदेशकार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसलें, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन दीक्षा भौरिया, क्षेत्राधिकारी कोतवाली संग्राम सिंह, क्षेत्राधिकारी कैंट संजय गुप्ता, क्षेत्राधिकारी किठौर सौम्या अस्थाना और क्षेत्राधिकारी कार्यालय सौम्या सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इनके नेतृत्व में महिला पुलिस बल, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने अभियान में भाग लिया।महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना अभियान का उद्देश्यमिशन शक्ति फेज-6.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में सम्मान और स्वावलंबन का वातावरण तैयार करना है। मेरठ पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के साथ जनपद में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *