पुलिस लाइन्स मेरठ में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई :

पुलिस लाइन्स मेरठ में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई :

मेरठ। पुलिस लाइन्स मेरठ स्थित सभागार में बुधवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात की उपस्थिति में हुआ।इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉली बैग प्रदान कर उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक महेश चन्द्र, उपनिरीक्षक कालीचरन, उपनिरीक्षक महेश प्रताप सिंह, फायरमैन मो. फारूख, फायर सर्विस चालक रविन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी रमेश पंवार, मुख्य आरक्षी रमेश कुमार सिंह राणा तथा मुख्य आरक्षी श्रीचन्द्र सिंह शामिल रहे। समारोह के बाद सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *