मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर में पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को राजा पुत्र स्व. महेंद्र सिंह ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई।घटना की सूचना पीड़िता ने डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजा को गांव अब्दुल्लापुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया।पुलिस के मुताबिक, मामले में भावनपुर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 356/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 109(1), 115(2), 352, 351(3) तथा आयुध अधिनियम की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
