मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सर्वोदय कॉलोनी, गली नंबर-5, यादगारपुर स्थित अध्यात्म गुरु श्री मदन दास हॉल में ‘आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान विधायक अमित अग्रवाल ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मातृशक्ति को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक विकास तथा मातृ-शिशु कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके सेवाभाव और समर्पण से समाज की मजबूत नींव तैयार होती है।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में राखी त्यागी, मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, पार्षद हर्षपाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।सेवा संकल्प — जन-जन के साथ।
