मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र के हंडिया मोहल्ला स्थित बुरचूड़ी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ छावनी परिषद की टीम ने कार्रवाई की। सड़क और सार्वजनिक स्थान पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची।बताया गया कि अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को पहले ही सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को छावनी परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया और बुलडोजर की मदद से सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।कार्रवाई के दौरान टीम मौके पर मौजूद रही। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सड़क का रास्ता खाली कराया गया। छावनी परिषद की कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही।
