रोहटा रोड पर स्कूटी पर मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप :

रोहटा रोड पर स्कूटी पर मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप :

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड पर सड़क किनारे स्कूटी पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने युवक को स्कूटी पर अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हत्या, आत्महत्या अथवा अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही मृतक की पहचान के लिए गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *