मामा ने अपनी ही सगी भांजी का किया यौन शोषण, जांच में निकली पांच माह की गर्भवती :

मामा ने अपनी ही सगी भांजी का किया यौन शोषण, जांच में निकली पांच माह की गर्भवती :

मेरठ। जनपद मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सगे मामा द्वारा अपनी ही नाबालिग भांजी के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके सगे मामा ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई।जब आरोपी मामा को किशोरी के गर्भवती होने का पता चला, तो वह घर से भाग गया।इसी दौरान यह भी पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है।किशोरी की मौसी ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। वही पुलिस का कहना है कि,शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *