तेज बारिश ने गरीब मजदूर महिला का छीना आशियाना :

तेज बारिश ने गरीब मजदूर महिला का छीना आशियाना :

झोपड़ी और दीवार गिरने से हुआ नुकसान, पीड़िता ने :एसडीएम से लगाई आर्थिक मदद की गुहार*मवाना तहसील क्षेत्र के नंगला गौसाई गांव में तेज बारिश एक गरीब मजदूर महिला के लिए मुसीबत बन गई। बारिश के कारण महिला की झोपड़ी और उसकी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में झोपड़ी क्षतिग्रस्त होने से महिला के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़िता ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।नंगला गौसाई गांव निवासी नीलम पत्नी संजीव नाथ ने उपजिलाधिकारी को दिए आवेदन पत्र में बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनके पास रहने के लिए यही झोपड़ी सहारा थी। पीड़िता के अनुसार, 22 अगस्त को हुई तेज बारिश के चलते झोपड़ी की दीवार कमजोर होकर अचानक गिर गई, जिससे झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।पीड़िता ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपने स्तर से झोपड़ी की मरम्मत कराने में सक्षम नहीं हैं। बारिश के बाद उनके सामने परिवार को सुरक्षित रखने और रहने के लिए आशियाना तैयार करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।नीलम ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि मौके पर जांच कराकर हुए नुकसान का आकलन कराया जाए तथा उन्हें सरकारी स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह क्षतिग्रस्त झोपड़ी की मरम्मत कराकर परिवार के साथ सुरक्षित रह सकें।इस संबंध में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने पीड़िता का आवेदन पत्र लेकर मामले को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीएम के आश्वासन के बाद पीड़िता को प्रशासन से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *