मवाना के खिलाड़ियों ने दिल्ली में लहराया परचम, ICL में जीते स्वर्ण पदक :

मवाना के खिलाड़ियों ने दिल्ली में लहराया परचम, ICL में जीते स्वर्ण पदक :

मवाना। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 20 से 22 अगस्त तक आयोजित इंडियन कॉम्बैट लीग (ICL) प्रतियोगिता में मवाना की ICL मार्शल आर्ट एंड फिटनेस अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अकादमी का नाम भी रोशन हुआ है।अकादमी के माखन नगर निवासी अर्जुन चौधरी ने सीनियर वर्ग में अपने निर्धारित वजन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, बिराना निवासी आदर्श ने जूनियर वर्ग की 14 वर्ष आयु और 48 किलोग्राम वजन श्रेणी में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाते हुए अपनी तकनीक और फिटनेस का परिचय दिया। उनकी सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत को अहम कारण बताया जा रहा है।दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर अकादमी के कोच तुषार तोमर और संजय कुमार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अकादमी से जुड़े प्रवेश कुमार, सुमित चौहान, गौरव, सिमरन, वरुण, कृष्णा और ऋक भारती ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।कोच तुषार तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए लंबे समय तक नियमित प्रशिक्षण लिया था। मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अकादमी का उद्देश्य मवाना क्षेत्र के युवाओं को मार्शल आर्ट और फिटनेस का बेहतर प्रशिक्षण देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *