25 हजार का इनामी लूट का आरोपी गिरफ्तार :

25 हजार का इनामी लूट का आरोपी गिरफ्तार :

थाना मवाना पुलिस ने लूट की घटना में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सैदीपुर रजवाहे के पास से पकड़ा। आरोपी की पहचान जोनी पुत्र धर्मपाल निवासी अकबरपुर सादात, थाना बहसूमा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को गंगा ग्रीन सिटी, हस्तिनापुर रोड स्थित एक होटल में तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर होटल संचालक के पिता देवेंद्र को घायल कर दिया था। बदमाश लोहे की रॉड का इस्तेमाल करते हुए बाइक और होटल के गल्ले से चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान अर्जुन, राजकुमार उर्फ राजू और जोनी के नाम सामने आए थे।पुलिस ने अर्जुन और राजकुमार उर्फ राजू को एक मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि जोनी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने 22 मई को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार रात करीब 9:09 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक रजनेश कुमार और कांस्टेबल विमलेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *