स्पीड ब्रेकर से बचने के प्रयास में बाइक फिसली, युवक गंभीर:

स्पीड ब्रेकर से बचने के प्रयास में बाइक फिसली, युवक गंभीर:

मवाना नगर के गंगनहर के निकट मंगलवार देर शाम स्पीड ब्रेकर से बचने के प्रयास में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायल युवक की पहचान परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खटकी गांव निवासी योगेंद्र पुत्र संत सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि योगेंद्र मंगलवार देर शाम बहसूमा की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मवाना आ रहे थे। इसी दौरान गंगनहर के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई।हादसे में योगेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *