मेरठ कैंट में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब :

मेरठ कैंट में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब :


मेरठ। मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छावनी मंडल के तोपखाना क्षेत्र से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा तोपखाना से शुरू होकर मॉल रोड, लालकुर्ती, आबूलेन, दालमंडी सदर, सराफा बाजार सदर, हनुमान चौक होते हुए रजबन पहुंची। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने का आह्वान किया।
यात्रा में मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *