मेरठ की थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आमिर गार्डन में मकान की छत गिरने से महिला की मौत ;

मेरठ की थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आमिर गार्डन में मकान की छत गिरने से महिला की मौत ;

मेरठ:-बारिश में मकान की छत गिरी 80 साल की बुज़ुर्ग महिला की मौत,एक अन्य महिला घायल,पुलिस जांच में जुटी मेरठ में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण लिसाड़ीगेट में आमिर गार्डन कॉलोनी में एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई जिसके निचे दबकर 80 साल की बुज़ुर्ग महिला ज़ैतून की मौत हो गई जब कि उसकी बेटी शाहजहां गंभीर रूप से घायल हो गई मोके पर पहुँची पुलिस ने बचाव अभियान चलाया,और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि शाहजहां नाम की उसकी बेटी का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।दरअसल मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन कॉलोनी में निसार अपने परिवार के साथ रहता है निसार की सास जैतून भी उनके साथ उनके घर पर ही रहती है मंगलवार को बारिश की वजह से पूरा परिवार घर में मौजूद था सुबह तकरीबन 10:00 बजे के आसपास अचानक से मकान की छत भड़बड़ा कर गिर जाती है जिससे मौके पर अफ़रा तफरी मच जाती है आसपास के लोग तुरंत पहुंचते हैं और राहत और बचाव कार्य शुरू करते हैं इस दौरान निसार उसके भाई रिजवान की पत्नी नाज़मा मामूली रूप से घायल होते हैं जबकि निसार की पत्नी शाहजहां और निसार की सास जैतून मलबे में दबे रहते हैं मलबे से दोनों को बाहर निकल गया लेकिन निसार की सास जैतून की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी शाहजहां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है वही मौके पर थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *