कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर विहिप और बजरंग दल ने सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन :

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर विहिप और बजरंग दल ने सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन :

मवाना नगर मे आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की मांग को लेकर गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (विहिप) और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधाओं और धार्मिक आस्था के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग उठाई।*ऊंची कांवड़ पर लगी सीमा बढ़ाने की मांग*जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गाबा और मुकेश आर्य के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में कांवड़ की ऊंचाई उत्तर प्रदेश में 10 फुट और उत्तराखंड में 6 फुट निर्धारित है, जो शिवभक्तों की पारंपरिक आस्था और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उनका कहना था कि श्रद्धालु 15 से 16 फुट ऊंची झांकियों और आकर्षक धार्मिक सजावट के साथ कांवड़ यात्रा निकालते हैं। ऐसे में ऊंचाई की निर्धारित सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।*सेवा शिविरों की औपचारिकताएं मौके पर पूरी हों*संगठन ने ज्ञापन में मांग की कि कांवड़ मार्ग पर लगाए जाने वाले सेवा शिविरों, भंडारों और विश्राम स्थलों से संबंधित सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी कराई जाएं। इससे आयोजकों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और शिवभक्तों को समय पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।*श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर दिया जोर*पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रशासन इन व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने में सहयोग करे, ताकि यात्रा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।ज्ञापन सौंपने के दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई कर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *