ए एस इंटर कॉलेज में दो दिवसीय एनसीईआरटी पुस्तक मेले का शुभारंभ, एसडीएम ने किया उद्घाटन :

ए एस इंटर कॉलेज में दो दिवसीय एनसीईआरटी पुस्तक मेले का शुभारंभ, एसडीएम ने किया उद्घाटन :

गुरुवार मवाना नगर के ए एस इंटर कॉलेज मे कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय एनसीईआरटी पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ जगदीश प्रसाद शुक्ल के निर्देशन में आयोजित इस मेले का उद्घाटन उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन एवं प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।निर्धारित मूल्य पर मिल रही हैं एनसीईआरटी की पुस्तकेंपुस्तक मेले में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की सभी विषयों की एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकें शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनपद मेरठ के किसी भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक एएस इंटर कॉलेज पहुंचकर अपनी आवश्यक पुस्तकें खरीद सकते हैं।*अतिथियों का किया गया स्वागत, मेले का लिया जायजा*उद्घाटन के बाद छात्र-छात्राओं ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके पश्चात उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन ने पुस्तक मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।*पहली बार मवाना तहसील में लगा पुस्तक मेला*उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मवाना तहसील में पहली बार एनसीईआरटी पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। इससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को निर्धारित मूल्य पर आसानी से पुस्तकें उपलब्ध होंगी तथा अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।*प्रधानाचार्य ने जताया आभार*विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तक मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एनसीईआरटी पुस्तकें उपलब्ध कराना है।*इनका रहा विशेष सहयोग*कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा, पुस्तक मेला नोडल अधिकारी संदीप कुमार, बृजेश कुमार, विशेष कुमार, सुनील गिर, कृष्ण चंद, मीनाक्षी, निष्ठा, निपेंद्र कुमार भटनागर, विपिन कुमार, सुभाष, चंद्र प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, अंकित कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *