गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में लगा ‘आयुष आपके द्वार’ चिकित्सा शिविर, 258 श्रद्धालुओं का हुआ निःशुल्क उपचार :

गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में लगा ‘आयुष आपके द्वार’ चिकित्सा शिविर, 258 श्रद्धालुओं का हुआ निःशुल्क उपचार :

मथुरा के गोवर्धन स्थित मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर 23 जुलाई 2026 को आयुष विभाग द्वारा ‘आयुष आपके द्वार’ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डिगंबर सिंह ने किया। यह आयोजन माननीय आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, प्रमुख सचिव रंजन कुमार, निदेशक डॉ. नारायण दास, महा निदेशक आयुष तथा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया।शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋतु सांगवान एवं डॉ. रचना सहित आयुष विभाग की टीम ने श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया। डॉ. डिगंबर सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।आयुष विभाग ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान पूरे सप्ताह चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। पहले दिन कुल 258 श्रद्धालुओं एवं रोगियों का उपचार कर निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *