आज बुधवार मवाना नगर मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर मौजूद नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और प्रदेश की जनता का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें आज भी जनता याद करती है।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में संगठन को सशक्त करने पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, भाईचारे और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचेगी। जन्मदिन समारोह के अंत में सभी ने अखिलेश यादव के उज्ज्वल भविष्य और पार्टी की निरंतर प्रगति की कामना की।
