मवाना में बंदरों का आतंक, टैक्सी चालक पर हमला कर किया लहूलुहान :

मवाना में बंदरों का आतंक, टैक्सी चालक पर हमला कर किया लहूलुहान :

मवाना कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न इलाकों में बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। ताजा मामला मेरठ रोड स्थित बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास का है, जहां एक खूंखार बंदर ने टैक्सी चालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार मोहल्ला मुन्नालाल निवासी फहीम पुत्र फरीद मंगलवार सुबह रोजाना की तरह अपनी टैक्सी लेकर बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक बंदर ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और उनके हाथ पर कई जगह काट लिया।फहीम की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बंदर को भगाया और उन्हें उसके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके हाथ का उपचार किया। बंदर के काटने से उनके हाथ में कई टांके आए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है और आए दिन लोग इनके हमलों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *