चौकी प्रभारी पर महिला ने लगाए मारपीट और अभद्रता के आरोप, तीसरी बार पहुंची सीओ कार्यालय पहले भी पत्रकार से अभद्रता कर चुका है चौकी इंचार्ज प्रशांत मिश्रा

चौकी प्रभारी पर महिला ने लगाए मारपीट और अभद्रता के आरोप, तीसरी बार पहुंची सीओ कार्यालय पहले भी पत्रकार से अभद्रता कर चुका है चौकी इंचार्ज प्रशांत मिश्रा

आज सोमवार मवाना क्षेत्र के मवाना खुर्द की एक महिला ने पुलिस चौकी प्रभारी पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता सोमवार को तीसरी बार क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।पीड़िता आरती का आरोप है कि 4 मई को चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कपड़े फाड़ने, फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।महिला ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वहीं, सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *