पेयजल संकट से जूझ रहे सांधन के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अटोरा को जलापूर्ति बंद करने की मांग :

पेयजल संकट से जूझ रहे सांधन के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अटोरा को जलापूर्ति बंद करने की मांग :

सोमवार मवाना तहसील परिसर में मवाना क्षेत्र के ग्राम सांधन में गहराते पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण बड़ी संख्या में ग्रामीण मवाना तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपते हुए बताया कि गांव का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण पहले से ही पानी की समस्या बनी हुई है। इसके बावजूद सांधन गांव की पानी की टंकी से पड़ोसी गांव अटोरा को भी जलापूर्ति की जा रही है। इससे सांधन के सैकड़ों परिवारों को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।सांधन ग्राम के प्रधान योगेंद्र कुमार और अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की कि सांधन की पानी की टंकी से केवल गांव के निवासियों को ही पानी की आपूर्ति की जाए तथा अटोरा गांव को की जा रही सप्लाई तत्काल बंद की जाए, ताकि ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।शिकायत सुनने के बाद उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित समाधान कराया जाएगा और ग्रामीणों की समस्या का जल्द निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *