अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ जिले की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को मवाना स्थित कृषक इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अंकित स्वामी, राष्ट्रीय सह संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी सचिन साधारणपुर, प्रांत सह संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी हंसिका शर्मा एवं जिला संयोजक दुष्यंत प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यशाला में मेरठ जिले की सभी इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जहां सदस्यता अभियान की रणनीति और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अंकित स्वामी ने कहा कि इस वर्ष प्रत्येक इकाई के सभी विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।राष्ट्रीय सह संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी सचिन साधारणपुर ने बताया कि एबीवीपी मेरठ प्रांत ने इस वर्ष 5,63,903 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें मेरठ जिले के लिए 15,050 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।जिला सदस्यता प्रमुख दुष्यंत प्रजापति ने बताया कि सदस्यता अभियान आगामी 15 जुलाई से जिले के इंटर कॉलेजों में शुरू किया जाएगा।इस अवसर पर विभाग छात्र प्रमुख मीनाक्षी तोमर, जिला छात्रा प्रमुख अपेक्षा चौधरी, नगर मंत्री अनमोल रस्तोगी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शानू मोरल, आदित्य शर्मा, वंश, नमन, अनिकेत सैनी, निशांत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
