मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अबेकस एवं वैदिक मैथ्स कक्षाओं का शुभारंभ :

मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अबेकस एवं वैदिक मैथ्स कक्षाओं का शुभारंभ :

*मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अबेकस एवं वैदिक मैथ्स कक्षाओं का शुभारंभ**मवाना संवाददाता* आज मंगलवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण नई शैक्षिक पहल की गई। विद्यालय में अबेकस एवं वैदिक मैथ्स की विशेष कक्षाओं का शुभारंभ किया गया l जिसका उद्देश्य बच्चों की गणितीय दक्षता, मानसिक क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाना है।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों को अबेकस के माध्यम से गणितीय ज्ञान एवं गणना की तकनीकों से अवगत कराया गया, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए वैदिक मैथ्स की विशेष कक्षाएं संचालित की गईं।विद्यालय प्रशासन के अनुसार अबेकस प्रशिक्षण से बच्चों की गणना क्षमता, ध्यान केंद्रित करने की शक्ति एवं स्मरण शक्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा। वहीं वैदिक गणित के माध्यम से विद्यार्थी तेज, सटीक एवं रचनात्मक तरीके से गणितीय समस्याओं का समाधान करने में सक्षम बनेंगे।विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरबजीत घुम्मन ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी तथा विद्यालय की शैक्षिक प्रगति में एक नया अध्याय जोड़ने का कार्य करेगी।उन्होंने बताया कि इन विशेष कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान-विस्तार, गणितीय दक्षता एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। विद्यालय का विश्वास है कि इन नवाचारों से विद्यार्थियों की शिक्षा में उन्नति, आत्मविश्वास में वृद्धि तथा भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं में सफलता सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *