ए एस इंटर कॉलेज में नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन द्वारा आयोजित भव्य आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन :

ए एस इंटर कॉलेज में नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन द्वारा आयोजित भव्य आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन :

मवाना संवाददाता*आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन द्वारा आयोजित भव्य आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर 1000 छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया l जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल कुमार कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि पवन कुमार रस्तोगी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में अतिथियों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण को वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।मुख्य अतिथि अखिल कुमार कौशिक ने बताया कि आज के समय में आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए सुरक्षा कवच है। नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।”विशिष्ट अतिथि पवन कुमार रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा, “विद्यालयों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं और उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने योग्य बनाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है। इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षा के साथ सुरक्षा को भी मजबूत करते हैं।नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन के निदेशक दुष्यंत त्यागी एवं डायरेक्टर मिस पायल के नेतृत्व में संस्था की प्रशिक्षक टीम — आदित्य, मिस सलोनी श्रीवास्तव, मिस नेहा, मिस सौम्या एवं मिस मोनिका — द्वारा छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न सुरक्षा तकनीकों, मानसिक सतर्कता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के प्रभावी उपाय सिखाए गए।निदेशक दुष्यंत त्यागी ने कहा, “हमारा लक्ष्य 1 लाख छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करना है। अब तक हम 30,000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षित कर चुके हैं और हमारा अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। डायरेक्टर मिस पायल ने कहा, “महिला सुरक्षा एवं छात्र सशक्तिकरण हमारे मिशन का प्रमुख उद्देश्य है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण से समाज में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।कार्यक्रम के दौरान सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा आत्मरक्षा तकनीकों का विशेष प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने खूब सराहा।नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन लगातार महिला सुरक्षा, छात्र सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान को मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *