मेरठ: सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों निवासी, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन :

मेरठ: सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों निवासी, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन :

मेरठ। शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में उच्चतम न्यायालय के फैसले से हजारों परिवारों के सामने घर-रोजगार का संकट मंडरा रहा है। ध्वस्तीकरण या विस्थापन की आशंका से निवासियों में भय का माहौल है। बुधवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कमिश्नरी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।निवासियों का कहना है कि कार्रवाई होने पर वे बेघर हो जाएंगे और उनकी आजीविका छिन जाएगी। ज्ञापन में मानवीय आधार पर राहत की मांग की गई है। सुदीप जैन ने कहा, “यह केवल कानूनी मामला नहीं, बल्कि हजारों परिवारों का जीवन-भविष्य दांव पर है। सरकार को प्रभावितों के लिए उचित समाधान निकालना चाहिए, ताकि उनका घर और रोजगार सुरक्षित रहे।”मार्च में शामिल लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर दबाव बनाया। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन प्राप्त होने के बाद मामला अब उच्च स्तर पर पहुंच गया है। स्थानीय निवासी उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *