मेरठ। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब की प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर अपना रोष जताया।प्रतीक जैन ने कहा, “इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी से देश का किसान-श्रमिक वर्ग आहत हुआ है। यह समाज और किसान सम्मान के खिलाफ है।” प्रदर्शनकारियों ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यात्मा से क्षमा याचना करते हुए एक घंटे का मौन व्रत रखा।आरएलडी ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। घटना से राजनीतिक व सामाजिक संगठनों में व्यापक नाराजगी फैल गई है।
