शाहपुर जट्ट में पहली बार मनाई गई माता रमाबाई अंबेडकर की 128वीं जयंती, महिलाओं के त्याग पर जोर :

शाहपुर जट्ट में पहली बार मनाई गई माता रमाबाई अंबेडकर की 128वीं जयंती, महिलाओं के त्याग पर जोर :

हापुड़, 7 फरवरी 2026: ग्राम शाहपुर जट्ट, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में आज पहली बार माता रमाबाई अंबेडकर की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। महिला जागृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिसमें लड़के-लड़कियां, महिलाएं, पुरुष और समस्त ग्रामवासी शामिल हुए।मंच पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने माता रमाबाई के त्याग, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता पैट्रिक ने भावुक संबोधन में कहा कि आधुनिक भारत की महिलाएं माता रमाबाई के योगदान को भूल रही हैं। उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर के विदेश से लौटने पर माता रमाबाई की एक मार्मिक घटना सुनाई, जब उन्होंने साहब के स्वागत समारोह में साड़ी न पहनकर भी उनका सम्मान देखा और त्याग का संदेश दिया।गीता पैट्रिक ने जोर देकर कहा, “माता रमाबाई ने अपनी साड़ी, आराम और बच्चों की सुविधाओं का त्याग किया ताकि बाबासाहेब समाज के लिए लड़ सकें। आज महिलाओं को मिला सम्मान उसी का फल है।” उन्होंने बहुजन समाज और सभी महिलाओं से अपील की कि इस बलिदान को याद रखें, बाबासाहेब के सपनों को साकार करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष करें। “एक सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ होता है—बाबासाहेब की सफलता में माता रमाबाई का योगदान अहम था,” उन्होंने कहा।कार्यक्रम का उद्देश्य था कि लोग बाबासाहेब और उनके परिवार के त्याग को न भूलें। ग्रामीणों ने इसे सराहते हुए कहा कि यह आयोजन जागृति का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *