चरथावल क्षेत्र से पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पालतू कुत्ते को उसके ही मालिक ने बड़ा होने के बाद निर्दयता से छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, यह कुत्ता चरथावल निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसने उसे सिंगलपुर गांव के नजदीक एक CNG के पोल से बांध दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ता बीते तीन दिनों से उसी पोल से बंधा हुआ है और उसे न तो खाना दिया गया और न ही पानी, जिससे उसकी हालत बेहद कमजोर हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा मौके पर पहुंचे और कुत्ते को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ता अपने मालिक के प्रति अत्यधिक वफादार है और आशंका जताई जा रही है कि वह मालिक के बिना वहां से हटने को तैयार नहीं होगा। कुत्ता लगातार उसी दिशा की ओर देखता रहता है, मानो अपने मालिक की राह ताक रहा हो किसी तरह कुत्ते को पोल से आज़ाद किया गया लेकिन कुत्ता वहां से हटने को तैयार नही है उसी स्थान पर पूरी रात बैठा रहा इस अमानवीय कृत्य से क्षेत्र में पशु प्रेमियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा ने कुत्ते के मालिक की पहचान कराने वाले व्यक्ति को 1100 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा**पशु प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कुत्ते को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए*
