कृषक इण्टर कालिज में सम्मानित हुए राष्ट्रीय खिलाडी:

कृषक इण्टर कालिज में सम्मानित हुए राष्ट्रीय खिलाडी:

*मवाना संवाददाता*आज बुद्धवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रीय खिलाडियों व उनके ऑफिसियल को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने व संचालन एक्स एनसीसी कैडेट वैलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किया जबकि मुख्य अतिथि ऑर्नेररी लेफ्टिनेंट/सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार रहे। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व ऑर्नेररी लेफ्टिनेंट/सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम के संयोजक अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी राहुल भाटी व राष्ट्रीय खिलाडी एवं चयनकर्ता मोंटी भाई को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय के पुरातन छात्र अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी/राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी राहुल भाटी व राष्ट्रीय खिलाडी एवं चयनकर्ता मोंटी भाई के नेतृत्व में उपस्थित हाल ही में हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले राष्ट्रीय खिलाडियों का सम्मान इस ऐतिहासिक विद्यालय में करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इन प्रतिभाशाली खिलाडियों को सम्मानित कर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।मुख्य अतिथि ऑर्नेररी लेफ्टिनेंट/सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने कहा कि राहुल भाटी एक उत्कृष्ट खिलाडी होने के साथ-2 होनहार एनसीसी कैडेट भी रहे हैं, एनसीसी में सिखाए अनुशासन की झलक उनके व्यवहार एवं व्यक्तित्व में स्पष्ट देखी जा सकती है। अपने पुरातन कैडेट के माध्यम से मुझे आज राष्ट्रीय प्रतिभाओं को सम्मानित करने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ है इसके लिए मैं राहुल भाटी व विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त करता हूँ। राहुल भाटी व राष्ट्रीय खिलाडी एवं चयनकर्ता मोंटी भाई व ऑफिसियल बिजेंदर कुमार,अंकित शर्मा,आशीष त्यागी ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर व पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ऑर्नेररी लेफ्टिनेंट/सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चौधरी का भव्य आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।समारोह में ऑफिसियल बिजेंदर कुमार,अंकित शर्मा,आशीष त्यागी व राष्ट्रीय एथलीट चैम्पियनशिप में निखिल चौधरी (400 मीटर रेस में रजत पदक, लम्बी कूद में स्वर्ण पदक, कबड्डी में रजत पदक), तनिष्क (400 मीटर रेस में रजत पदक, 800 मीटर रेस में कांस्य पदक), चिराग (100 मीटर रेस में रजत पदक, 800 मीटर रेस में रजत पदक), रोबिन मोरल (शाटपुट में स्वर्ण पदक, कबड्डी में रजत पदक), नमन (100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, 3000 मीटर रेस में रजत पदक), जसमीत (100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, 800 मीटर रेस में रजत पदक), सचिन भाटी (डिस्क थ्रो में रजत पदक, कबड्डी में रजत पदक), प्रीत भाटी (100 मीटर व 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, कबड्डी में रजत पदक), चौधरी वंश जैनर (400 मीटर रेस में कांस्य पदक, लम्बी कूद में रजत पदक, कबड्डी में रजत पदक), सौरभ भाटी (डिस्क थ्रो में स्वर्ण पदक, कबड्डी में रजत पदक) व राज सिसौदिया (400 मीटर रेस में रजत पदक व कबड्डी में रजत पदक) जीतने वाले राष्ट्रीय खिलाडी सम्मानित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *