मेरठ की डॉ. ऋतु सांगवान ने 77 वें गणतंत्र दिवस परेड में बढ़ाया जिले का मान :

मेरठ की डॉ. ऋतु सांगवान ने 77 वें गणतंत्र दिवस परेड में बढ़ाया जिले का मान :

रिपोर्ट हिमानी पाल:

नई दिल्ली: नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस परेड में मेरठ के धनपुर से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋतु सांगवान ने भाग लिया। जिसने मोदी ने आयुष विभाग उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय की झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस झांकी में भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के नेतृत्व में तैयार यह झांकी ‘आयुष का तंत्र, स्वास्थ्य का मंत्र’ थीम पर आधारित थी।झांकी ने आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी जैसी प्रणालियों की निवारक और समुदाय-आधारित स्वास्थ्य देखभाल में भूमिका को रेखांकित किया। डॉ. सांगवान ने कहा कि सभी झांकियां बेहद सुंदर थीं। समारोह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैदल चलकर सभी का अभिवादन किया, जो सबसे यादगार पल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *