UGC Regulation 2026: यूजीसी के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 2012 वाले नियम ही रहेंगे लागू* Supreme Court UGC: यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। जिस पर टिप्पणी करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि जातिविहीन समाज की ओर बढ़ना चाहिए। *CJI का सवाल: भेदभाव से सुरक्षा सभी को मिलनी चाहिए?* सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने एक महत्वपूर्ण सवाल उठाया, ‘अगर दक्षिण भारत का कोई व्यक्ति उत्तर भारत के किसी कॉलेज में पढ़ने आए और वहाँ कोई उसकी जाति को जानता ही न हो, तो क्या यह कानून उसे भेदभाव से सुरक्षा देता है?’
