मेरठ में किसानों ने आरटीओ कार्यालय की खामियों पर जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन :

मेरठ में किसानों ने आरटीओ कार्यालय की खामियों पर जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन :

मेरठ, 28 जनवरी 2026: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के नेतृत्व में आज किसानों ने आरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ जिलाधिकारी को परिवहन मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की है कि दलालों के राज को समाप्त कर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसान और आमजन को राहत मिले।ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:आरटीओ कार्यालय में दलालों का बोलबाला समाप्त हो; ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पर सरकारी फीस से कई गुना ज्यादा वसूली पर पूर्ण रोक लगे।वाहन रजिस्ट्रेशन के दौरान सरकारी रसीद से 5 गुना अधिक शुल्क वसूली बन्द हो।किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शहर आने पर पीटीओ प्रीति पांडे द्वारा चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न रोका जाए।वाहन फिटनेस जांच में सरकारी फीस से अधिक वसूली पर सख्ती बरती जाए।आरटीओ कार्यालय में बैठे सभी दलालों को तत्काल हटाया जाए; जिलाधिकारी अधिकारीयों को निर्देश दें कि किसानों-आमजन के कार्य निस्वार्थ भाव से पूरे हों।आरटीओ स्टाफ को किसानों और आमजन के प्रति मधुर व्यवहार अपनाने व तत्काल कार्य निपटाने के आदेश दिए जाएं।किसान नेता ने बताया कि ये समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिलाधिकारी कार्यालय से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *