मवाना संवाददाता* आज शनिवार मवाना क्षेत्र के ग्राम भोड़पुर में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया l प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोड़पुर में गोवंश के अवशेष पड़े मिले l जिसकी सूचना मिलते ही गुस्साए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुचे l और वहां जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया l जब इसकी सूचना मटोरा चौकी प्रभारी ज्ञानेद्र सिंह को मिली l सूचना की ज्ञानेद्र सिंह के बाद मवाना थानाध्यक्ष पूनम जादौन भी मौके पर पहुची गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं को प्रशासन द्वारा शांत किया गया और आश्वासन दिया गया आशु और सोनू जिनकी झोपड़ी में गौवंश का पैर मिला है उसको शाम तक प्रशासन पकड़ कर कठोर कार्यवाही करेगा ।उक्त घटना में महानगर महामंत्री अपूर्व रस्तोगी, गौरक्षा दल से गोलू गुजर,नगर महामंत्री वंश, अनी चहल,अवि,विशु,वंश,सूरज,रोबिन पलड़ा,विशाल पड़ला,धूर्व,तुषार तलवार आदि रहे l
