मवाना क्षेत्र के कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, बना में टीसीआई एक्सप्रेस, गुरुग्राम द्वारा सफल प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन :

मवाना क्षेत्र के कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, बना में टीसीआई एक्सप्रेस, गुरुग्राम द्वारा सफल प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन :

देश की प्रतिष्ठित एवं लगभग पचास वर्ष पुरानी लॉजिस्टिक्स कंपनी टीसीआई एक्सप्रेस द्वारा आज केजीआई, मवाना रोड, मेरठ के परिसर में एक भव्य एवं सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर टीसीआई एक्सप्रेस प्रोग्राम के एचआर हेड श्री सुभिमल मुखर्जी एवं जीएम बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर श्री हिमांशु शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।इस प्लेसमेंट ड्राइव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 82 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों का लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से मूल्यांकन किया गया। कड़ी चयन प्रक्रिया के उपरांत 14 विद्यार्थियों का चयन देश के विभिन्न राज्यों में आकर्षक वेतन पैकेज पर किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला।टीसीआई एक्सप्रेस जैसी राष्ट्रीय स्तर की कंपनी में छात्रों का चयन होना संस्थान की गुणवत्ता, शैक्षणिक वातावरण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण का प्रमाण है। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा अन्य छात्रों को भविष्य में बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया गया।संस्थान प्रबंधन ने टीसीआई एक्सप्रेस की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की रोज़गारोन्मुखी गतिविधियों एवं प्लेसमेंट ड्राइव्स के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *