मवाना नगर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण वाहनों और यात्रियों का निकलना हुआ दुश्वार, अधिकारियों के लिए जी का जंजाल बनी जाम की समस्या :

मवाना नगर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण वाहनों और यात्रियों का निकलना हुआ दुश्वार, अधिकारियों के लिए जी का जंजाल बनी जाम की समस्या :

*मवाना संवाददाता* आज गुरुवार मवाना नगर में क्षेत्रीय अधिकारी ने जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों के साथ एक बैठक कर विचार विमर्श किया और जाम की स्थिति बनने की गंभीर समस्याओं को लेकर चर्चा की l मवाना नगर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। विभिन्न स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों से बार-बार शिकायत की थी l लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ l मवाना नगर पालिका द्वारा भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था l लेकिन किसी कारण वंश वह भी बीच में ही रोक दिया गया l हालात इतने बत्तर हो गए हैं कि मवाना नगर को पार करना वाहनों के लिए लगभग पूरा एक घंटा लग जाता है l जिसकी वजह से एंबुलेंस मे मरीजों को भारी मुसीबतो का सामना करना पड़ता है l क्षेत्रीय अधिकारी पंकज लावियाना ने मवाना नगर में बने जाम की समस्या को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों पर लगातार जाम की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया जा रहा है। इस टीम द्वारा ई-रिक्शा चालकों, टैंपू चालकों और अवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चालान काटने से लेकर वाहनों की जब्ती तक के कदम उठाए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले। लावियाना ने अपील की कि चालक नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।स्थानीय निवासियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। एक व्यापारी ने कहा, “अब उम्मीद है कि बाजार में जाम कम होगा और हमारा व्यवसाय प्रभावित नहीं होगा।” प्रशासन ने चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही अभियान शुरू होने से मवाना की सड़कों पर राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *