भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का ग्राम भैसा मे मासिक पंचायत का किया आयोजन :

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का ग्राम भैसा मे मासिक पंचायत का किया आयोजन :

*मवाना संवाददाता* आज मंगलवार मवाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंचायत के दौरान किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर गहन मंथन किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक जी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स (AIIMS) की एक शाखा तथा हाईकोर्ट बेंच की स्थापना अत्यंत आवश्यक है l जिससे किसान, मजदूर एवं आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं त्वरित न्याय मिल सके। इससे किसान जगत को बड़ी राहत प्राप्त होगी।वहीं पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने जानकारी दी कि प्रयागराज में 27, 28 व 29 जनवरी को किसान चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है l जिसमें हजारों किसान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को बड़ी संख्या में किसान ट्रेन के माध्यम से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।जिला अध्यक्ष ने संगठन के सभी तहसील अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ग्राम अध्यक्षों से अपील की कि वे चिंतन शिविर की सभी तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करें।पंचायत में उपस्थित किसानों ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।पंचायत की अध्यक्षता की बाबा महेंद्र महाशय संचालन पूर्व जिला महासचिव कुश चौधरी तिगरी ने किया पंचायत में मौजूद रहे बबलू जटौली ,नीरज राठी ,जितेंद्र त्यागी पांची , पवन कौल छाबड़िया फरमान , दिनेश तिगरी, वली भैंसा , राजकुमार नागर ,जुलकर नैन, मनजीत धामा,अभिलाष हुड्डा अमजद भैंसा अशोक राठी जावेद विशु मलिक, विकुल सरदार जी सौरभ ,अर्चित नागर, रिजवान भैंसा, अरीब राजपूत, शुभम चाहल, जयवेंद्र चौधरी, हाजी शेरदीन, सलामुद्दीन, लियाकत चौधरी, चौधरी दीनमोहमंद , हाजी इस्लाम, इरफान मलिक, फारुख चौधरी, गुल्लू जैदी, हनीफ प्रधान जी , समीर डॉक्टर ,आरिफ चौधरी ,नावेद चौधरी, मूसा चौधरी हर्ष धामा , निक्की भाटी, असलम पिलोना,ज्ञानेंद्र पिलोना ,बबली कौल , अशोक राठी, प्रदीप राठी ,मौसम तोमर, मोहित नंबरदार आदि बड़ी संख्या में जिम्मेदार पदाधिकारी जिम्मेदार साथी व किसान मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *