गन्ने से भरे ओवरलोडिंग ट्रक व बुलेट साइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत :

गन्ने से भरे ओवरलोडिंग ट्रक व बुलेट साइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत :

*मवाना संवाददाता* आज मंगलवार मवाना नगर के राफ़न के पास गन्ने से भरे ओवरलोडिंग ट्रक व बुलेट साइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर बाइक सवार दो लोगों की मोके पर ही मौत हो गयी l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में जवान शुभम 28 वर्ष जो फिल्हाल अरुणाचल प्रदेश में तैनात है जो गांव रुकनपुरा बहमनशोरा निवासी जिला बिजनौर का निवासी है l 2 साल पहले ही शादी हुई थी l शिवमअपने दोस्त मोहित उर्फ भूरा 30 वर्ष के साथ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर मेरठ की तरफ जा रहा था जैसे ही वह रफन चौराहे के करीब पहुंचा l तो सामने से आ रहे ओवरलोड गाने के ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी l प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक दोनों को करीब 25 फीट दोनों यूवको को घसीटता हुआ ले गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।घटनास्थल पर पहुंचे सीओ पंकज लवानिया और क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने मौके पर मिले ओवरलोडिंग गन्ने से लगे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *