मेरठ, 17 जनवरी 2026: गाजियाबाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने वाले नवविवाहित दंपति दीपांशु और रितिका पर उनकी पत्नी के परिजनों व मेरठ के थाना जानी पुलिस स्टेशन का एसआई भगवती प्रसाद वर्मा द्वारा जान से मारने व एनकाउंटर करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित दंपति ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।दीपांशु पुत्र राजेश, निवासी पूर्ण दीनदयाल, थाना-देहली गेट, मेरठ शहर ने बताया कि 13 जनवरी को उन्होंने नैतिक वैदिक संस्कार समिति, गांधीनगर, गाजियाबाद में रितिका पुत्री सुजीत, निवासी ग्राम औरंगाबाद रिस्तल, थाना लोनी, जिला-गाजियाबाद से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। दोनों ने मैरिज रजिस्ट्रार, गाजियाबाद में शादी का पंजीकरण भी करा लिया।परिजनों व पुलिसकर्मी की धमकियांरितिका के पिता सुजीत पुत्र मेध सिंह, माता सुषमा पत्नी सुजीत तथा चाचा मनोज पुत्र मेघ सिंह (सभी निवासी ग्राम औरंगाबाद रिस्तल, थाना लोनी, गाजियाबाद) नाराजगी जता रहे हैं। इनके अलावा थाना जानी, मेरठ के एसआई भगवती प्रसाद वर्मा व्हाटसएप पर दीपांशु व रितिका को लगातार जान से मारने व एनकाउंटर करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों के पास व्हाटसएप चैट्स के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से हत्या की धमकी दी गई है।दीपांशु ने कहा, “हम दोनों की सहमति से शादी हुई और पंजीकरण भी हो गया, फिर भी परिजन व यह पुलिसकर्मी हमें डरा-धमका रहे हैं। हमारी जान को खतरा है।” दंपति ने मेरठ व गाजियाबाद पुलिस से शिकायत दर्ज कराने व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।पुलिस का क्या कहना है?मेरठ पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। थाना जानी के एसआई भगवती प्रसाद वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि विवाह सहमति से हुआ लगता है, लेकिन धमकी की शिकायत पर जांच की जाएगी।
