आज सोमवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित विद्युत विभाग में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया l और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के किसानों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईन) सतीश चंद्र के कार्यालय पर पहुंच कर तीखी नोंक झोंक हुई । इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की। भाकियू संघर्ष मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल भाटी ने एक्सईन सतीश चंद्र को बताया कि क्षेत्र के ग्राम भिड़वारा में गीता पत्नी नानक के मकान का बिजली कनेक्शन सठला बिजलीघर पर तैनात जेई संजय कुमार एवं एक लाइनमैन द्वारा मात्र 291 रुपये के बिल पर काट दिया गया। ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया कि अब वही लाइनमैन कनेक्शन जोड़ने के एवज में अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहा है। और पैसे नहीं देने पर मुकदमे की धमकी दे रहे हैं lइसी ग्राम के ज्ञान सिंह का वर्ष 2018 में 32 हजार रुपये का बिजली बिल आया था l जिसे उन्होंने उसी वर्ष 600 रुपये का जुर्माना भरते हुए पूर्ण रूप से जमा कर दिया था। इसके बावजूद विभाग द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। किसानों का आरोप है कि अब विभागीय अधिकारी एफआईआर समाप्त कराने के नाम पर भी धन की मांग कर रहे हैं।इन मामलों के अलावा किसानों ने अन्य कई समस्याएं भी एक्सईन के समक्ष रखीं। इस दौरान किसानों और एक्सईन के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। किसानों ने जेई एवं लाइनमैन के व्यवहार में सुधार, अवैध वसूली व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की तथा मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने बताया कि एक्सईन मवाना सतीश चंद्र द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान कराया गया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के संगठन मंत्री सनी चौधरी, जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शादाब सैफी सहित अन्य कार्यकर्ता सहित काफी तादात में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
