कृषक इण्टर कालिज मवाना का पुरातन छात्र बना राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी, हुआ भव्य सम्मान :

कृषक इण्टर कालिज मवाना का पुरातन छात्र बना राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी, हुआ भव्य सम्मान :

मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज के पुरातन छात्र अन्तर्राष्ट्रीय टग आफ वार खिलाडी व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में‌ खेल प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत राहुल भाटी का एमेच्योर कबड्ड़ी फेडरेशन आफ इण्डिया के राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन होने पर विद्यालय प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन डॉ• केशव कुमार ने किया जबकि मुख्य अतिथि 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना के सूबेदार मेजर देवेन्द्र ‌कुमार रहे। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने राहुल भाटी को संयुक्त रूप से पटका, मेडल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषक इण्टर कालिज के अमिट इतिहास में एक नये अध्याय को जोडने का काम विद्यालय के होनहार पुरातन छात्र राहुल भाटी ने किया है। राहुल भाटी विश्वविद्यालय खेल प्रशिक्षक, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी होने के साथ-2 तकनीकी अधिकारी के रूप में देश सेवा में अपना योगदान देगें। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। राहुल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मद्देनजर आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मैं इस महान विभूती को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ एवं राहुल के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने कहा कि इस विद्यालय के गौरवशाली पुरातन छात्र होने के साथ-2 राहुल एक पुरातन एनसीसी कैडेट भी है जहाँ पर सीखाया अनुशासन राहुल को राष्ट्रीय फलक पर भी लाभान्वित कर रहा है। राहुल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एनसीसी परिवार की ओर से मैं शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ व इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार का आभार व्यक्त करता हूँ।राहुल भाटी ने कहा कि प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार के सानिध्य में शिक्षा ग्रहण कर मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूँ। इस अतुल्य सम्मान के लिए मैं प्रधानाचार्य जी का आभार व्यक्त करता हूँ।इस अवसर पर संजीव कुमार, विनोद कुमार, अरविन्द विजयी, अमित गुप्ता, केशव कुमार, सत्येन्द्र कुमार, आस्था, सर्वेश कुमार आदी एवं हजारों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *