मवाना से मेरठ सोहराब गेट डिपो के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में 40 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन :

मवाना से मेरठ सोहराब गेट डिपो के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में 40 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन :

मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड पक्का तालाब स्थित रोडवेज बस स्टैंड से फरवरी के पहले सप्ताह में 40 बसों का संचालन शुरू करने के लिए परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। मेरठ सोहराब गेट बस स्टैंड को तोड़कर उसे पीपी माॅडल के तहत बनाने की तैयारी परिवहन विभाग ने शुरू कर दी है। यहां की रोडवेज बसों को विभिन्न रोडवेज बस स्टैंडों पर भेजने की तैयारी है। इसी के क्रम में सोहराब गेट डिपो मेरठ की 40 बसों का संचालन मवाना रोडवेज बस स्टैंड से कराने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इस परिवहन विभाग मेरठ के जेई अनिल शमाॅ ने बताया कि सोहराब गेट डिपो मेरठ बस स्टैंड तोड़ने की तैयारी चल रही है। चूंकि यहां की बसे शिफ्ट की जानी है।साथ ही मवाना में वकॅशाप भी स्थानांतरित किया जाना है। इसी क्रम में 40 बसों का संचालन मवाना से करने की कवायद शुरू हो गई है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में मवाना में बस स्टैंड में वकॅशाॅप बनाने का कायॅ शुरू कर दिया जाएगा। वहीं मवाना से विभिन्न मागोॅ पर बसों का संचालन होगा। इससे मवाना क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *