मवाना नगर के ए0 एस0 इंटर कालेज की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 9 की अक्षिका चौधरी के राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप हासिल करने के उपरांत ढोल नगाड़े से स्वागत :

मवाना नगर के ए0 एस0 इंटर कालेज की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 9 की अक्षिका चौधरी के राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप हासिल करने के उपरांत ढोल नगाड़े से स्वागत :

आज सोमवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए0 एस0 इंटर कालेज की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 9 की अक्षिका चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर सेपक टाकरा खेल में चैंपियनशिप हासिल की अक्षिका चौधरी के पिता अनुज कुमार किसान एवं माता सरिता चौधरी गृहणी किशोरपुर निवासी ने पंजाब में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में 1 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सेपक टाकरा में चैंपियनशिप अपने नाम हासिल कर ली विद्यालय की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबन्धक पवन कुमार रस्तोगी , उपप्रबंधक शैवाल दुबलिश प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह , अंग्रेजी माध्यम की कोर्डिनेटर अंजू सिंह एवं चीफ़ प्राक्टर विभा जैन एवं छात्र-छात्राओं ने मुख्य द्वार पर पुष्प वर्षा एवं तिलक उत्सव एवं ढोल नगाड़ों के द्वारा के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया उसके उपरांत अक्षिका को प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक , प्रबन्धक पवन कुमार रस्तोगी, उपप्रबंधक शैवाल दुबलिश,प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने अंगवस्त्र माला मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया समस्त विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी कोच के द्वारा विद्यालय से 100 छात्राओं को निःशुल्क सेपक टाकरा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा उसके उपरांत छात्रा एवं उसके परिवार के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर निष्ठा ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *