वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के निर्देशानुसार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ व क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना फलावदा पुलिस द्वारा ऑनलाइन CEIR पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी की गई। दिनांक 25.05.2025 को आतिफ पुत्र हनीफ निवासी ग्राम गगसौना थाना फलावदा जनपद मेरठ का मोबाइल फोन TECHNO KJ8 गुम हो गया था, जिसके संबंध में CEIR पोर्टल पर रिक्वेस्ट आईडी पंजीकृत की गई थी। थाना फलावदा पुलिस द्वारा उक्त मोबाइल फोन को बरामद कर परिजन/परिचित की सुपुर्दगी में दिया गया।*बरामद करने वाली टीम:
*1-प्रभारी निरीक्षक फलावदा ब्रहम कुमार त्रिपाठी
2-उ0नि0 शुभम सिंह 3-उ0नि0 जितेन्द्र वर्मा
