आवेदक श्री आशीष जैन पुत्र श्री अनिल कुमार जैन निवासी आनन्दपुरी थाना रेलवे रोड़ जनपद मेरठ के स्टेट बैंक आफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से 80000/- रुपये ट्रांसफर हो जाने पर आवेदक श्री आशीष जैन द्वारा साइबर हैल्प लाईन नम्बर 1930 पर काल करके शिकायत दर्ज करायी गयी। जिसकी शिकायत थाना रेलवे रोड़ पर साईबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त हुई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस उपाधीक्षक अपराध मेरठ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रेलवे रोड़ मेरठ पर गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दर्ज साइबर शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंकों व सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर उक्त ट्रांसफर की गयी 80000/- रूपये की धनराशि को आवेदक श्री आशीष जैन उपरोक्त के स्टेट बैंक आफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड में शत-प्रतिशत दिनांक 01.01.2026 को वापिस कराया गया।*पुलिस टीमः-*1.निरीक्षक अपराध महावीर सिंह थाना रेलवे रोड मेरठ2.उ0नि0 मो0 अलीम नकवी (प्रभारी साइबर हैल्प डेस्क) थाना रेलवे रोड मेरठ3.म0का0 1993 बालेश थाना रेलवे रोड मेरठ
