दिनांक 31.12.2025 को नववर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण मार्गों पर स्वयं उपस्थित रहकर सघन चेकिंग अभियान कराया गया, जिसमें वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी गई। इस दौरान सभी चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए उन्हें अलर्ट रहने, ड्यूटी प्वाइंट न छोड़ने, यातायात सुचारु बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपात स्थिति में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराया गया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि नववर्ष के दौरान जनपद में लगातार पुलिस गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए, जिससे शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रह सके।
