दो माह पूर्व लाइन हाजिर किये गये दरोगा को एसएसपी ने सौपी थाने की कमान, उठ रहे सवाल :

दो माह पूर्व लाइन हाजिर किये गये दरोगा को एसएसपी ने सौपी थाने की कमान, उठ रहे सवाल :

मेरठ। बीते करीब दो माह पूर्व (19 अक्टूबर) शास्त्रीनगर डी ब्लॉक निवासी व्यापारी सत्यम रस्तौगी से हुए झगड़े में नाक रगड़वाने का प्रकरण हुआ था जिसमे शहर में नामचीन व्यक्तियो के हस्तक्षेप से माममें में समझौता हुआ था। उक्त मामले में एसएसपी विपिन ताड़ा ने चौकी प्रभारी गौरव सिंह सहित अन्य दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया। था। जिसके बाद बीते दो दिन पूर्व ही एसएसपी विपिन ताड़ा ने कई थानेदारो केकार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। जिसमे लाइन हाजिर किये गए गौरव सिंह को थाना सरूरपुर प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। लाइन हाजिर किए गए चौकी इंचार्ज को सीधे थाने की जिम्मेदारी मिलना चर्चाओं में है। वही अब सवाल यह खड़े हो रहे हैं। कि, उन पुलिसकर्मियों का क्या होगा, जिन पर कार्रवाई की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *