मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 29.09.2025 को पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ (श्री अवनीश कुमार) व एंटी रोमियो प्रभारी के कुशल निर्देशन में जनपद मेरठ के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों एवं अस्पतालों में चौपाल लगाई गई तथा बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग करस्पॉन्डेंट सखी जैसी विभिन्न महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। महिलाओं एवं छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई तथा थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन और उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, POCSO एक्ट, बाल श्रम एवं साइबर अपराध से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।*विशेष कार्यक्रम:*>थाना फलावदा की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम बाननौंर व सार्वजनिक स्थानो पर एकत्रित महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।>थाना हस्तिनापुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा हस्तिनापुर क्षेत्रान्तर्गत देवी जागरण व सार्वजनिक स्थानो पर एकत्रित महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।>जनपद मेरठ की एंटी रोमियो टीम द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री थानेश्वर महादेव मंदिर पर कस्बा दौराला में चौपाल लगाकर एकत्रित महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।>थाना सरधना की एंटी रोमियो टीम द्वारा नगरपालिका में चौपाल लगाकर एकत्रित महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।>जनपद की एंटी रोमियो टीम द्वारा मल्लू सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज थाना दौराला क्षेत्र में बालिकाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।
