मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान* के अन्तर्गत आज दिनांक 27.09.2025 को पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ (श्री अवनीश कुमार) व एंटी रोमियो प्रभारी के कुशल निर्देशन में जनपद मेरठ के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों एवं अस्पतालों में चौपाल लगाई गई तथा बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों *1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108* के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग करस्पॉन्डेंट सखी जैसी विभिन्न महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।महिलाओं एवं छात्राओं को *गुड टच-बैड टच* की जानकारी दी गई तथा थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन और उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, POCSO एक्ट, बाल श्रम एवं साइबर अपराध से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।*विशेष कार्यक्रम:*▪️ *थाना मुण्डाली:* मिशन शक्ति टीम द्वारा उत्कृष्ट महिलाओं और बच्चियों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।▪️ *थाना दौराला:* स्कूल के बच्चों को बुलाकर मिशन शक्ति केन्द्र और महिला समर्पित योजनाओं की जानकारी दी गई।▪️ *थाना सदर बाजार (काली माता मंदिर):* समभ्रांत महिलाओं के लिए चौपाल आयोजित कर योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।▪️ *थाना कोतवाली:* स्कूल के बच्चों को समस्याओं के निस्तारण, पुलिस कार्यप्रणाली, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर जागरूक किया गया।▪️ *आईआईएमटी कॉलेज गंगानगर:* मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत आईआईएमटी कॉलेज गंगानगर मे महिलाओं के सम्मान मे एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बहादुरी का कार्य करने वाली 101 महिलाओं/बालिकाओं व पुलिस का सहयोग करने वाली महिलाओं/पुलिस हितधारकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात/पुलिस अधीक्षक अपराध/ सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली की उपस्तिथि में सम्मानित किया गया।
