अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।
शनिवार मवाना नगर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार नितेश सैनी वह थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा फरियादियों की फरियाद सुनी इस दौरान थाना समाधान दिवस पर आठ शिकायत आई । इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार को कोतवाली मवाना में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान तहसीलदार मवाना नितेश सैनी लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने लेखपाल और पुलिस को शिकायतों का तत्परता एक शिकायत पीड़ित की जमीन को लेकर और और पीड़ित महिला के बेटा रोज शराब पीकर मारपीट करता है जिसे मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के अलावा तहसीलदार नितेश सैंनी मवाना के लेखपाल और कानूनगो आदि मौजूद रहे।
