मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन :

मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज बृहस्पतिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में अपर जिला न्यायाधीश रमेश कुशवाहा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मद्यनिषेध निषेध नशा मुक्त भारत बनाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने समस्त छात्र-छात्राओं , विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को प्रार्थना स्थल पर शपथ दिलाई उसके उपरांत पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया निबंध प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम की राहिल प्रथम स्थान ,कनक दूसरे स्थान तथा सिमरा तीसरे स्थान पर तथा पोस्टर प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम की हिमानी यादव प्रथम स्थान , जया बाबर दूसरे स्थान तथा खुशबू रानी तीसरे स्थान पर रही कार्यक्रम की नोडल अधिकारी को-ऑर्डिनेटर अन्जू सिंह , निष्ठा, विभा जैन ने बताया कि छात्रों के द्वारा अपने घर परिवार तथा आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए भी आग्रह किया गया उसके उपरांत एनसीसी कैडेट्स के द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह , एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह , 73 यूपी बटालियन के पी आई स्टाफ का विशेष सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *