अमित कम्बोज संवादाता मवाना।
बृहस्पतिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की आंतरिक परीक्षाएँ दिनांक 24 सितम्बर 2025 से सफलतापूर्वक प्रारंभ हो चुकी हैं। परीक्षाओं का आयोजन संस्थान के निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार किया जा रहा है।संस्थान के सभी पाठ्यक्रमों होमसाइंस, मैनेजमेंट, एजुकेशन एवं अन्य संकायों के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षाएँ निर्धारित समय सारणी के अनुसार चल रही हैं। परीक्षा संचालन हेतु विशेष अनुशासनात्मक व्यवस्था की गई है तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए परीक्षा समिति एवं संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई है।संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने बताया कि आंतरिक परीक्षाएँ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन परीक्षाओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं आत्मनिर्भरता का विकास होता है, साथ ही आगामी विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए उन्हें बेहतर रूप से तैयार किया जाता है।संस्थान के निदेशक व परीक्षा इंचार्ज मनोज कुमार सैनी ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को ड्रेस कोड, समय पालन एवं परीक्षा अनुशासन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की समस्त प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है। संस्थान परिवार को विश्वास है कि विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन से उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे तथा भविष्य में संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
